Top News

नेपाल कि नई सीमा शुल्क नीति के विरोध मे दिया ज्ञापन

अजय मिश्रा टेनी को ज्ञापन सौंपते तिकुनिया के व्यापारी
तिकुनियां-खीरी 
नेपाल की नई सरकार की शुल्क नीति के विरोध मे पलिया व तिकुनियां के व्यापार मंडल नें देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को सौंपा है 
दिए गए ज्ञापन मे कहा गया है कि नेपाल कि नई सरकार नें सीमा पर सीमा शुल्क नियम लागू किए हैं इन नियमों के तहत आयतित सामान कि लागत पर भारी कस्टम ड्यूटी कि नीति अपनाई गई हैं जिसका व्यापक असर सीमावर्ती गावों व बाजारों पर पड़ रहा हैं इस नीति के कारण निर्धन जनता को दैनिक उपभोग का सामान खरीदने व लाने ले जाने मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं हम लोगो कि पीड़ा को ध्यान मे रखते हुए नेपाल से उच्च स्तर कि वार्ता कर नियमों मे आवश्यक संशोधन व ढील दिलाई जाए जिससे सदियों से चले आ रहे व्यापारिक व सामाजिक सम्बन्ध सुचारु रूप से बने रहें 
ज्ञापन देने वालों मे गौरव, दिनेश कुंछल, दीपक तलवार,अनिल महावर, आनंद अग्रवाल,अंकित जैन, सुमित सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहें

Post a Comment

أحدث أقدم