Top News

लखीमपुर में अनोखा नजारा: नारेबाजी कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने पिलाया पानी, खिलाई मिठाई


 प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा
लखीमपुर में मंगलवार को सियासी विरोध का तरीका सबको चौंका गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास का घेराव करने पहुंची थीं और जोरदार नारेबाजी कर रही थीं। तभी सांसद उत्कर्ष वर्मा घर से बाहर आए, लेकिन गुस्से में नहीं। हाथों में पानी की बोतलें और मिठाई का डिब्बा लेकर वह सीधे प्रदर्शनकारी महिलाओं के पास पहुंचे। उन्होंने खुद अपने हाथों से महिलाओं को पानी पिलाया और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
सांसद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं, लेकिन भाजपा ने इस मुद्दे पर आपको गुमराह किया है। महिला आरक्षण बिल तो 2023 में ही संसद से पास हो चुका है। अगर भाजपा सच में महिलाओं के हक में है तो सरकार को 2027 के चुनाव में ही 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू करना चाहिए।
सांसद के इस अंदाज ने विरोध को चर्चा का विषय बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post