तिकोनिया - खीरी। कोतवाली क्षेत्र के लिए बुधवार का दिन अशुभ साबित हुआ। पहले हादसे में अरुण के कर्णाली में डूबने की जानकारी के बाद शाम को मोहाना नदी में दूसरे किशोर के डूबने की घटना से इलाके में सनसनी फैला दी। आज गुरुवार को एक शव बरामद हो गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
बुधवार को पहले बरसोला के अरूण के डूबने के जानकारी पता चली जिसकी तलाश चल रही थी।इसी बीच पता चला कि सूरत नगर का रहने वाला मनीष 15 साल अपने परिजनों के साथ गेहूं काट रहा था। प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए मोहाना नदी के किनारे गया था। जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो नदी किनारे उसकी चप्पलें रखी मिलीं जिससे आशंका है कि पानी नदी में गया और गहराई में जाकर डूब गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने एनडीआरएफ, एसएसबी और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर दोनो की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा के अनुसार मनीष का शव घटना स्थल से 600 मीटर पूरब की ओर बरामद कर हो गया दूसरे की तलाश जारी है।
तिकोनिया से संतोष मिश्रा की रिपोर्ट
إرسال تعليق