सिंगाही-खीरी।
बुधवार को नगर पंचायत सिंगाही-भेड़ौरा में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम निघासन ने तीनों नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शासन द्वारा नगर पंचायत सिंगाही-भेड़ौरा के लिए सालिगराम मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव और उमाकांत कटियार को सभासद पद पर नामित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत के मैरिज हाल में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान एसडीएम राजीव निगम ने सभी नामित सभासदों को विधिवत शपथ दिलाई। अपने संबोधन में विधायक शशांक वर्मा ने तीनों नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि वे नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम, भाजपा नेता सुनील बत्रा, राम प्रकाश सोनी, पं. सोनेलाल मिश्र, मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष श्याम प्रताप शाह, मंडल महामंत्री अमन साहनी, सभासद रामनरेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि नरेंद्र गुप्ता, आफाक हुसैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मनोज गोस्वामी, कोऑर्डिनेटर, तराई की आवाज
إرسال تعليق