Top News

विधायक रोमी साहनी ने बांटे नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी सहायिकाओं के चेहरे खिले

आंगनवाड़ी सहायिकाओं के साथ रोमी साहनी
पलिया खीरी
शनिवार को पलिया  ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रोमी साहनी ने नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे 
इस अवसर पर विधायक रोमी साहनी ने सभी चयनित सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह कदम अत्यंत सराहनीय है।

Post a Comment

Previous Post Next Post