Top News

चिलचिलाती गर्मी में बिजली रोस्टिंग से परेशान जनता, उपकेंद्र पर नारेबाजी

       प्रदर्शन करते बजरंग दल के लोग
तिकुनियां-खीरी।
इलाके की जनता ने विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय बजरंग दल, हिंदू विश्व परिषद और तराई विकास संस्थान के लोग शामिल रहे।
शनिवार को चिलचिलाती धूप में क्षेत्र के लोग विद्युत उपकेंद्र पर इकट्ठा हुए और बिजली कटौती व स्मार्ट मीटर के विरोध में नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में विभाग जब चाहे, घंटों की रोस्टिंग कर देता है, जिससे जनता को भारी परेशानी होती है। वहीं, स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का आरोप है कि यह उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।
उक्त समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत रविंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा गया।

तिकोनिया से संतोष मिश्र की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post