सिंगाही-खीरी
कस्बे में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से सोमवार को सिंगाही थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च (पैदल गश्त) किया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में एसआई आशुतोष सिंह, केसरी तिवारी समेत पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से पैदल मार्च की शुरुआत की और बाजार के प्रमुख मार्गों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों से होते हुए गश्त किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने कहा कि कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित रूप से गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق