सर्वेश शर्मा
बेलरायां खीरी- क्षेत्र के बेलरायां स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में खाटू श्याम बाबा की मूर्ति एवं शिवलिंग की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई, इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पांच प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना करती हुई प्राचीन कालेेश हरन मंदिर पहुंची। वहां से पुनः राधा-कृष्ण मंदिर बेलरायां पहुंचकर समापन हुआ। मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा एवं शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में गहरा आस्था और उत्साह देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में बेलरायां के सैकड़ों व्यापारी एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे। प्रमुख रूप से संदीप पांडेय, तुषार लहड़ी, कुलदीप अग्रवाल, चंद्रमोहन बेलरायां चीनी मिल के डेलीगेट, विकास अग्रवाल, दीपक सोनी, विक्रम यादव, गिरधारी लाल अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, गंगा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
Post a Comment