तिकुनियां-खीरी।
कर्णाली नदी में बुधवार को डूबे युवक अरुण का शव शुक्रवार की देर शाम पैंटून पुल के नीचे से बरामद कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही लगातार तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सफलता मिली।
बरसोला कला पंचायत के प्रधानपति मो. मियां के अनुसार, बुधवार को करीब एक बजे ग्रामसभा निवासी कन्हई का 19 वर्षीय पुत्र अरुण गेहूं कटाई के लिए थ्रेशर की तलाश में नदी पार गया था। वापस लौटते समय वह संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में गिर गया। घटना मोहाना और कर्णाली नदी पर बने पुल के पास की है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानपति मोहम्मद मियां अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू कराया। क्राइम इंस्पेक्टर विनय सिंह के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोरों की टीम लगाई गई और नदी में जाल भी डलवाया गया। बाद में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान में जुट गई।
लगातार प्रयास के बाद शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पैंटून पुल के नीचे खोजबीन के दौरान अरुण का शव पुल में फंसा हुआ मिला, जिसे पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने बाहर निकाला।
प्रभारी निरीक्षक पुष्प राज कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Post a Comment