Top News

दिव्यांगजनों को मिला सहारा: विधायक रोमी साहनी ने बांटी मोटराइज्ड ट्राईसाइकि

लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल सौंपते हुए विधायक रोमी साहनी
पलिया कलां। पलिया विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। विधायक रोमी साहनी ने विकासखंड बिजुआ, बांकेगंज और पलिया क्षेत्र में अपनी विधायक निधि से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की।
इस दौरान लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल सौंपते हुए विधायक ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अहम हिस्सा हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है। इस सुविधा से अब उन्हें आवागमन में आसानी होगी और वे अपने दैनिक कार्यों को बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे।
कार्यक्रम में नन्हकी, धर्मेंद्र, पवन कुमार, गुड्डी देवी, अमित कुमार मौर्या, मोहित, सुनील कुमार, मंजीत और विपिन कुमार सहित कई लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस पहल के लिए आभार जताया।

Post a Comment

أحدث أقدم