सिंगाही। भारत में शुरू होने जा रही जनगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके तहत ड्यूटी में लगाए गए प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। निघासन तहसील मुख्यालय पर पहले चरण की ट्रेनिंग के बाद दूसरे चरण की तीन दिवसीय ट्रेनिंग 23 अप्रैल 2026 को कस्बे के भोजराज पंत जूनियर हाई स्कूल, छावनी में शुरू हुई, जो 25 अप्रैल तक चलेगी।
इस दौरान एसडीएम राजीव निगम ट्रेनर वैभव कुमार पाण्डेय व सुनील कुमार द्वारा प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले प्रशिक्षण सत्र में ट्रेनरों ने जनगणना के काम लगे 42 प्रगणको और 07 सुपरवाईजरों को तौर-तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान नगर पंचायत लिपिक अखिलेश अवस्थी, सुरेन्द्र सिंह सहित अध्यापक गण मौजूद रहे
إرسال تعليق