विधि शुक्ला
मसरूर खान
सिंगाही-खीरी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में सिंगहा कलां की छात्रा विधि शुक्ला ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में 17वां स्थान हासिल किया है। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।
यह जानकारी देते हुए तराई के प्रख्यात कवि प्रसाद गंजरहा के पुत्र एवं युवा कवि आलोक गंजरहा ने बताया कि विधि उनकी पुत्री है, जिसने कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की। विधि ने निघासन स्थित एबलान पब्लिक स्कूल से सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा दी थी।
विधि की इस उपलब्धि पर परिजनों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Post a Comment