सिंगाही। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती कस्बा समेत पूरे क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान जिन गांवों में अंबेडकर की मूर्तियां लगी हैं वहां पर उनका माल्यार्पण किया गया।
इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम की ओर से बाबा साहेब की चित्र का माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक अखिलेश अवस्थी, लिपिक सुरेंद्र सिंह, नगर पंचायत कर्मी रेखा सिंह, अंकित मिश्रा मौजूद रहे। इसके साथ अर्बन कोआपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर सुनील बत्रा के आवास पर अंबेडकर के चित्र का माल्यार्पण हुआ। इस दौरान यहां बीजेपी मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष श्याम प्रताप शाह, मंत्री उदयभान गुप्ता व बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
إرسال تعليق