Top News

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, भुगतान व सर्वे में गड़बड़ी का आरोप

 चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन देते किसान
विजयराज सिंह
सिंगाही-खीरी। कस्बे के गन्ना किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सरजू सहकारी चीनी मिल, बेलरायां के प्रधान प्रबंधक को संबोधित मांग पत्र मुख्य गन्ना अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में मिल को सप्लाई किए गए गन्ने का भुगतान शीघ्र किए जाने, मिल गेट की पर्ची जारी करने, डनलप के गन्ने को मशीन से उतरवाने तथा ट्रालियों की उतराई डबल क्रेन से कराए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में चीनी मिल के पूर्व संचालक रमाकांत जायसवाल, लल्ला सिंह, रामचंद्र जायसवाल, अवन गुप्ता, उमेश कटियार समेत कई किसान शामिल रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post