Top News

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम की मौत

                 रोते बिलखते परिजन
निघासन-खीरी। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बरसोला गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आर्यन (4) पुत्र अमरीश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बौधिया कला, थाना मझगई का निवासी था और इन दिनों अपने ननिहाल बड़ा बरसोला के चमरौधा मोहल्ले में रह रहा था। घटना के समय वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में आर्यन को निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post