Top News

दशहरे मेले की रौनक के बीच सुरक्षा सख्त, पुलिस बल ने की पैदल गश्त

 


तिकुनियां-खीरी। कस्बे में चल रहे भव्य दशहरे मेले में श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मेले में बढ़ रही भीड़ के दृष्टिगत कोतवाल अवनीश कुमार की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने मेला प्रांगण व मुख्य बाजार में पैदल गश्त की। भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने मेले में लगाए गए स्टालों,झूलों, दुकानों तथा मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए महिला व पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैं। भ्रमण के दौरान कोतवाल अवनीश कुमार ने पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि मेले में शांति व सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post