Top News

निघासन विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी, अंशुल दीक्षित ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन

 

लखीमपुर खीरी। रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भाजपा नेता अंशुल दीक्षित ने निघासन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता को अपना आवेदन पत्र सौंपा।

गौरतलब है कि अंशुल दीक्षित निघासन नगर पंचायत चुनाव के दौरान से ही भाजपा के लिए लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ तालमेल बनाकर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई है। इसके साथ ही वह विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर लगातार अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं।

शारदा नदी की बाढ़ हो या अन्य प्राकृतिक आपदाएं, अंशुल दीक्षित ने प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया है। वहीं, खेल गतिविधियों में योगदान देकर उन्होंने युवाओं के बीच भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है।इन्हीं गतिविधियों और जनसंपर्क के आधार पर अंशुल दीक्षित ने अब निघासन विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता को अपना आवेदन पत्र सौंपकर पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post