Top News

सिंगाही-खैरीगढ़ मार्ग पर झाड़ियों से बढ़ा खतरा: जंगली जानवर और बाघ की दहशत में ग्रामीण, घुमावदार मोड़ों पर हादसे का डर

*सिंगाही (लखीमपुर खीरी)।* सिंगाही-खैरीगढ़ मुख्य मार्ग पर इन दिनों सड़क किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। झाड़ियों के कारण जहाँ घुमावदार मोड़ों पर सड़क साफ दिखाई नहीं दे रही है, जिससे आए दिन सड़क हादसे का खतरा बना रहता है, वहीं इस समय बाघों की आमद से यह रास्ता और भी खतरनाक हो गया है।
बताया जा रहा है कि जंगल से सटे इस मार्ग पर झाड़ियों में जंगली जानवर छिपे रहते हैं और अचानक सड़क पर आ जाते हैं। हाल ही में क्षेत्र में बाघ के हमले से दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शाम ढलते ही इस मार्ग पर निकलना लोग खतरनाक मान रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार झाड़ियों के कारण सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आमने-सामने टक्कर की स्थिति बन जाती है। साथ ही पैदल और साइकिल से जाने वाले स्कूली बच्चों व किसानों को जंगली जानवरों का सबसे ज्यादा खतरा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे लगी झाड़ियों की जल्द से जल्द सफाई कराई जाए ताकि किसी और अनहोनी से रोका जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post