तिकुनियां-खीरी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बनवीरपुर में दंगल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 11 कुश्ती हुई। फाइनल कुश्ती में बनवीरपुर के पहलवान मोहित ने जीत दर्ज की।
बनवीरपुर के संविलियन विद्यालय में दो अक्टूबर को दंगल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। फाइनल कुश्ती में बनवीरपुर के पहलवान मोहित और सद्दाम के बीच कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न कराई हुई,जिसमें मोहित ने जीत दर्ज की। इसके पहले सोनू सुजौली और बनवीरपुर के पहलवान पुनीत राना के बीच कुश्ती हुई जिसमें पुनीत राना विजयी घोषित हुए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों का सहयोग रहा।

Post a Comment