तिकुनियां-खीरी। मिशन शक्ति अभियान के तहत एक प्रेरणा दायक पहल देखने को मिली,जिसमें विद्यालय की छात्रा चांदनी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया।
बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई। जूनियर हाईस्कूल तिकुनियां में एक दिन की प्रधानाध्यापक बनने पर छात्रा चांदनी ने कॉलेज की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा, कक्षाओं का निरीक्षण किया और कई जिम्मेदारियां निभाई। इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का आत्मबल बढ़ाना और उन्हें यह विश्वास दिलाना होता है कि वे अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर उच्च पदों को प्राप्त कर सकती है।

Post a Comment