सिंगाही ( लखीमपुर खीरी)- थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेजा है।
थानाध्यक्ष सिंगाही के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान ग्राम हड़हाही निवासी सुमित पांडेय (26 वर्ष) पुत्र अनुराग पांडेय, पप्पू (43 वर्ष) पुत्र रामऔतार और अनुराग (50 वर्ष) पुत्र रामऔतार को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार रावत और हेड कांस्टेबल राहुल सिंह भदौरिया शामिल रहे।

Post a Comment