तिकुनियां-खीरी। कस्बे में राजस्थान झुंझुनू के बाबा गंगाराम जी का विराट आराधना महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे देवी देवताओं के चित्रों के साथ विष्णु अवतारी बाबा गंगाराम की मूर्ति भी शुशोभित थी। धूमधाम और गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर फूल बरसाते हुए झूम रहे थे। फूलों की बारिश मशीन से की जा रही थी। इस अवसर पर कस्बे के लोग शोभा यात्रा देखने के लिए उमड पड़े। शोभा यात्रा में युवा भक्ति गीतों पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे।
अग्रवाल स्वीट्स के आवास से शोभायात्रा करीब दो बजे गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे में रेलवे स्टेशन चौराहा, बगिया मोहल्ला, टायर चौराहा होते हुए शिवा पैलेस पहुंची जहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया।
शोभायात्रा में डीपी गोयल,अजय अग्रवाल,अंकित सिंघल, रामेश्वर नाथ रस्तोगी,अंकित गोयल,सुरेश अग्रवाल,पियूष मित्तल,अंश अग्रवाल,सचिन महेश्वरी, मनीष जोशी,सोनू खेतान,मनोज जिंदल,हैप्पी अग्रवाल,गौतम अग्रवाल,अजय गर्ग,सचिन अग्रवाल,अभय गोयल,गौरव गोयल,मुकेश अग्रवाल,हरी अग्रवाल,प्रवीण अग्रवाल,सचिन जैन,सचिन छाबड़ा, आयुष वंसल,विवान अग्रवाल,नरेश मित्तल सहित तमाम महिला पुरुष मौजूद रहे।

Post a Comment