Top News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अजय मिश्र टेनी ने किया स्वागत

 

लखीमपुर खीरी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जिले के कबीर धाम पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता अजय मिश्र टेनी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के दौरे पर पहुंचे थे।


जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने एक दिवसीय दौरे पर विमान से लखनऊ पहुंचे। इसके बाद वह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ हेलीकॉप्टर से लखीमपुर खीरी स्थित कबीर धाम पहुंचे। यहां कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता गोला गोकर्णनाथ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला महामंत्री संजय मिश्र, अंबरीश सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी ‘जीतू’, दीपक तलवार समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post