तिकुनियां-खीरी। कस्बे में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। अग्रवाल नवयुवक सेवा समिति के द्वारा जयंती के अवसर पर नगर को सजाया गया। ढ़ोल नगाड़ो के साथ महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयीं। इससे पूर्व कस्बे के इंटर कॉलेज में गद्दी की बोली लगायी गई,जिसमें सर्वाधिक बोली पैंतीस हजार रुपये लगाकर कस्बे के वरिष्ठ नागरिक दुर्गा प्रसाद गोयल गद्दी पर काबिज हुए।
अग्रवाल नवयुवक सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग मोलू ने बताया की अग्रसेन जयंती महान राजा और अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन की जन्म वर्षगांठ के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (शारदीय नवरात्रि के पहले दिन) को मनाया जाता है। शोभायात्रा अग्रसेन इंटर कॉलेज से चलकर स्टेशन चौराहे, माल गोदाम, अस्पताल चौराहा से टायर चौराहा होते हुए विद्यालय पहुंची जहाँ शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में शामिल बच्चों के लिए जगह जगह जलपान की ब्यवस्था रही। ऑल इण्डिया प्रेस जर्नलिस्ट की इकाई तिकुनियाँ द्वारा भी केले का वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।
इस अवसर पर आशीष अग्रवाल,पुरषोत्तम गर्ग,शिवकुमार गर्ग,कैलाश गोयल,दिनेश कंछल, अरुण अग्रवाल,नीरज मित्तल,आशीष गर्ग,तोताराम अग्रवाल,केदारनाथ अग्रवाल,ब्रजलाल अग्रवाल,ज्ञानचंद गोयल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment