Top News

रकेहटी में नेत्र शिविर और पौधरोपण से दिया सेवा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

निघासन-खीरी। शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रकेहटी में चन्द्रकेश लोक कल्याण समिति और भाजपा नेता देवेन्द्र कुमार की अगुवाई में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सीतापुर आंख अस्पताल के डॉ. हर्षित शुक्ला और शैलेंद्र शुक्ला की चिकित्सीय टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें उचित उपचार की सलाह दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शरद बाजपेई, गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी विनोद कुमार सिंह और अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पंचवटी वाटिका का रोपण कर छायादार पौधे लगाए गए। पहल के जरिए लोगों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह भदौरिया, अशोक चौधरी, अजय गुप्ता, रमेशचंद्र तिवारी, शशिकांत चतुर्वेदी, मनोज कुमार और जसकरन सिंह जस्सा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post