सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। कस्बे के वार्ड नंबर छह स्थित शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार रात की पाली में बिठूर से पधारे कथा व्यास अजयानंद महाराज ने कपिल गीता के प्रसंग में माताओं की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।
वहीं, गुरुवार को दिन की पाली में कथा व्यास ने भगवान शिव-पार्वती संवाद और भगवान श्रीराम के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव से कथा का रसपान करते रहे।
इस दौरान नामित सभासद सालिगराम मिश्र, मनोज गोस्वामी सहित नगर के कई संभ्रांत लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर सभासद रामनरेश गुप्ता ने कार्यक्रम में आए संभ्रांत लोगों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Post a Comment