तिकुनियां, खीरी।
मिशन शक्ति फेज 5 के द्वतीय चरण एवं नवरात्रि के अंतर्गत महिलाओं में आत्मविश्वास,सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिस क्रम में पुलिस ने रविवार की शाम पैदल मार्च निकालकर पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पोस्टर व बैनर के माध्यम से लोगो को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सोमवार को समूह की महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की महिलाओं के साथ पुलिस ने बैठक कर जनजागरण किया।
बैठक में कोतवाल अवनीश कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा एक प्रमुख और एकीकृत अभियान है। जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा, संरक्षा और महिला सशक्तिकरण है। अवनीश कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। बैठक में पुलिस टीम ने वूमेन पावर लाइन1090, महिला हेल्पलाइन181,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की भी जानकारी दी।
इस दौरान एसआई आलोक राय, जितेंद्र सिंह चौहान,प्रदीप यादव, नीलम प्रियांशी,नेहा शर्मा,शिवानी, नीशू, मोनी भास्कर,बबिता,समाजसेवी कृष्णा सिंह,आदर्श प्रेरणा सीएलएफ़ बेलरायां की अध्यक्ष अवजीत कौर,सचिव उषा देवी,कोषाध्यक्ष अनीता भारती, बीना देवी,रचना,रेखा,सविता सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।



إرسال تعليق