निघासन-खीरी। कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के पुरैना और ठाकुरपुरवा गांव में छापेमारी कर 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं, शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 250 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में खलबली मच गई। विभागीय टीम ने दोनों गांवों में दबिश देकर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल की।
आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान कच्ची शराब और लहन बरामद होने के मामले में संबंधित आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

إرسال تعليق