Top News

कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का छापा, 250 किलो लहन नष्ट 25 लीटर कच्ची शराब बरामद, कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार

 

निघासन-खीरी। 

कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने रविवार को तिकुनिया क्षेत्र के खजुआ फार्म और सूरतनगर में छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि 250 किलोग्राम लहन और शराब बनाने के उपकरण व भट्टियां नष्ट कर दीं। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और भट्टियां नष्ट कराई गईं। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post