निघासन-खीरी। स्वर्गीय चंद्रकेश एवम् रवीन्द्र कुमार की पावन स्मृति में चंद्रकेश लोक कल्याण समिति की ओर से क्षेत्र के वृद्धजनों एवं असहाय लोगों के लिए कल रकेहटी में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सीतापुर आंख अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों की आंखों का निःशुल्क परीक्षण किया जाएगा। साथ ही मोतियाबिंद की जांच भी की जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय रहते उचित चिकित्सकीय परामर्श मिल सके। समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे इस जनकल्याणकारी पहल की जानकारी अपने इष्ट-मित्रों, परिजनों और आसपास के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं तथा उन्हें शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। समिति के प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के वृद्धजनों एवं असहाय व्यक्तियों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आंखों की समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।

Post a Comment