तिकुनियां। मोहाना नदी के उफनाने से जनकपुर गांव में पानी भर गया है। लोगों ने अपना अपना सामान पैक कर ऊंचे स्थानों पर जाने की कवायद शुरू कर दी है। लेखपाल व कानूनगो मौके पर डटे हुए है।
भारत नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी उफना गई है,नदी के उफनाने से जनकपुर गांव जलमग्न हो गया है। इस गांव में करीब 120 घर है। गांव निवासी देवीदयाल, संतराम,गुड्डू ने बताया कि मोहाना नदी का पानी गांव में भरने लगा है सभी लोगो ने सामान पैक कर लिया है। गांव के गयाप्रसाद और राकेश कुमार ने बताया कि गांव में 120 घर है और सभी लोग पड़ोस में स्थित गुरुद्वारा कौड़ियाला घाट में शरण लेंगे और जानवरों को सड़क के किनारे ऊंचे स्थान पर बांधा जायेगा। प्रधानपति मो मिया की सूचना पर पहुंचे लेखपाल फूलचंद और कानूनगो देवीचरन त्रिवेदी ने बताया कि सभी को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Post a Comment