Top News

नाव से रेहरिया गांव पहुंचे एडीएम, बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटे लंच पैकेट

 


लखीमपुर-खीरी

शनिवार को अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह सदर तहसील क्षेत्र के गांव रेहरिया में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए

नाव से पहुंचे। उन्होने गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य को देखते हुए मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद रही। टीम ने बीमार एवं जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।

निरीक्षण के दौरान सदर तहसीलदार मुकेश वर्मा, नायब तहसीलदार सुनील कुमार द्वितीय, क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र मिश्रा समेत अन्य लेखपाल एवं राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم