Top News

शिक्षकों के योगदान पर हुआ मंथन, टीईटी उत्तीर्ण वरिष्ठ शिक्षकों का किया सम्मान


निघासन-खीरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लॉक इकाई निघासन के तत्वावधान में शनिवार को वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका, उनके अनुभव और विद्यालयी व्यवस्था को बेहतर बनाने के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में हाल ही में टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और समाज को दिशा देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों से अपने अनुभवों को नई पीढ़ी के साथ साझा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक संघ ब्लॉक निघासन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रूप सिंह यादव और महामंत्री पद के प्रत्याशी कुशल पाल सिंह रहे। संचालन मुकेश कुमार ने किया । इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।



Post a Comment

أحدث أقدم