निघासन-खीरी। बुधवार को पढ़ुआ पुलिस ने एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पढुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन व सीओ निघासन के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी खरवहिया नंबर-2 को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

إرسال تعليق