बेलरायां-खीरी। श्री गांधी इंटर कॉलेज बेलरायां में शिक्षक दिवस पर शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में
कालेज के अध्यक्ष श्याम सुंदर पांडेय ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों महत्वपूर्ण भूमिका है प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में दीपक की तरह होते हैं, जो उन्हें सफलता की राह दिखाते हैं।
उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास का विकास करना भी है।
प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार ने अपने संबोधन मे शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने का काम करते हैं। विद्यालय परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।


إرسال تعليق