निघासन (लखीमपुर खीरी)। ग्राम पंचायत ढखेरवा खालसा में गुरुवार सुबह नहर कटने से उसका पानी खेतों में भरने लगा। पानी खेतों की ओर बहता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बोरियों में मिट्टी भरकर पानी का बहाव रोकने का प्रयास शुरू किया।
ढखेरवा खालसा के पूर्व प्रधान मनोज पाण्डेय ने बताया कि सुहेली से पढुआ साइफन तक जाने वाली नहर गांव के पास से होकर गुजरती है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नहर का पानी खेतों की ओर बहते देखा, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बोरियों में मिट्टी भरकर नहर के पानी का बहाव रोकने का प्रयास शुरू कर दिया है।
إرسال تعليق