सिंगाही (लखीमपुर खीरी): कस्बे के वार्ड नंबर-3, बढ़ियन टोला स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार मुख्य गेट पर ताला जड़ने का दुस्साहस किया गया है। प्रधानाध्यापक विजय वर्मा द्वारा पूर्व में दी गई तहरीर पर यदि सिंगाही पुलिस समय रहते ठोस कदम उठाती, तो शायद अराजक तत्व इस वारदात को दोबारा अंजाम नहीं दे पाते। गुरुवार सुबह जब प्रधानाध्यापक व शिक्षक स्कूल पहुंचे, तो गेट पर अज्ञात व्यक्ति का ताला लटका देख दंग रह गए। प्रधानाध्यापक की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने ताला खुलवाया, जिसके बाद ही बच्चे भीतर जा सके। आरोप है कि तीन दिन पहले हुई तालाबंदी की घटना के बाद पुलिस ने तहरीर को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिससे मनबढ़ तत्वों के हौसले बुलंद हो गए। लगातार पढ़ाई बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सिंगाही के बाढियन टोला संविलियन विद्यालय में दूसरी अज्ञात अराजक तत्व ने लगाया ताला
Tarai Ki Aawaj
0
إرسال تعليق