Top News

कंस वध की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता


 तिकुनिया खीरी। ग्राम पंचायत सुथना बरसोला में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में  चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीती दीदी ने कंस वध  की कथा सुनाई कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।
बुधवार को कथावाचक प्रीती दीदी ने कहा जब मथुरा के राजा कंस द्वारा  कृष्ण और बलराम को निमंत्रण देकर बुलाने पर कृष्णा भगवान मथुरा पहुंचते हैं तो वहां पर कंस द्वारा षड्यंत्र रचकर कृष्ण को मारने  के लिए सैनिक जाल बिछाते हैं लेकिन कृष्ण और बलराम के बल के आगे उनके योद्धा और मतमंद हाथी स्वर्ग सिधार जाते हैं तब कंस  सैनिकों से कृष्ण और बलराम परआक्रमण कर मार डालने  को कहता है इसी वक्त मथुरा में पूजा देखने के लिए गोकुल से आए गोकुल वासियों ने कृष्ण की जान खतरे में देखकर तलवार निकाल कर भयंकर युद्ध करते हैं र   इसी बीच भगवान कृष्ण मथुरा के राजा कंस का वध कर देते हैं और कंस के पिता  राजा उग्रसेन  जो जेल में थे उन्हें जेल से मुक्त कराकर भगवान कृष्ण उन्हें मथुरा का राजा बना देते हैं इस दौरान दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। भागवत कथा में तेजी सिंह,मुकेश राजपूत, राहुल,अवधेश, मुकेश राज, रमाशंकर, राममूर्ति, अशोक,पवन,सोनू,तुलसी,विवेक,धर्मेंद्र, मोनू,अंकित,नीरज,शिवम,सुरेश यादव,रामबली यादव,विकास मिश्र,संदीप यादव,ओमकार जायसवाल,हरीराम यादव सहित तमाम महिलाए भी मौजूद रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post