सिंगाही खीरी। बावन द्ववा द्वशी के मौके पर कस्बे में चल रहे प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए।प्रो कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। पहला मैच खैरीगढ़ व प्रधानपुरवा के मध्य खेला गया। खेले गए कबड्डी टूर्नामेंट में खैरीगढ़ 21/12 विजयी रही। दूसरा मैच बंगाली बाबा क्लब नौरंगाबाद और तंबौर के बीच खेल होना था जिसमे बंगाली क्लब के खिलाड़ी पूरे न होने से तंबौर को वाकओवर दे दिया गया। कमेटी के अध्यक्ष अमन साहनी ने बताया कि कल सोमवार को दस बजे से दो महिला तीन मैच पुरूष के खेले जाएंगे। इस दौरान अनुज राज आजम खां, विकास गुप्ता मक़बूल हाशमी, रैफरी सर्वेश यादव रिंकू आदि लोग मौजूद रहे। खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देख दर्शकों ने तालियां बजाकर उनकी हौंसला अफजाई की।
Post a Comment