Top News

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अधिकारियों ने विकास के लिए व्यापार मंडल से शुरू की वार्ता

 

 तिकुनिया खीरी। तिकुनिया उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं का पत्र बीते 15 सितंबर को दिया था। उस पत्र को संज्ञान में लेकर अधिकारियों ने नगर उद्योग व्यापार मंडल से मंत्रणा शुरू कर दी है। जिसके चलते व्यापारियों व ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

 तिकुनिया उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दिनेश कंछल ने बताया कि बॉर्डर का प्रमुख बाजार तिकुनिया यातायात,स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने, मानक पूरे होने के बावजूद भी तिकुनिया को नगर पंचायत का दर्जा न दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में  लखनऊ पहुंचकर  पत्र सौंपा है।  जिसमें मैलानी नानपारा रेलवे लाइन पर आठ जोड़ी रेल की जगह दो जोड़ी रेलों का संचालन हो रहा है जिससे व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है वहीं लोगों को यातायात की भीषण मुसीबत है तिकुनिया में रोडवेज बस अड्डा नहीं बना है जिसके चलते बसों के आवागमन की जानकारी जनता को नहीं मिल पाती है। नगर पंचायत का दर्जा तिकुनिया बाजार को मानक पूरा होने के बाद भी नहीं मिला है। तिकुनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों का अभाव है दो डॉक्टरों की जगह यहां एक डॉक्टर की तैनाती है वह भी नियमित नहीं मिलते, अस्पताल में जल भराव, भीषण गंदगी है व्यापार मंडल ने बताया समस्या निदान के लिए क्षेत्रीय लेखपाल नितेश कुमार, खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह तथा तहसीलदार ने बातचीत की और जल्द ही निरीक्षण करने की बात कही है। प्रशासन द्वारा हरकत में आने पर व्यापारियों में विकास शुरू होने की आशा में उत्साह पैदा हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post