निघासन-खीरी। निघासन पुलिस ने लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए दो नाक के फूल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, निघासन थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 164/2026, धारा 309(4) बीएनएस में आरोपी श्यामजी उर्फ छोटकऊ पुत्र शिव कुमार लोढ़ निवासी ग्राम गुलरियापुर्वा, मजरा मुंडाबुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीली धातु के दो नाक के फूल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी 32 एस 5132 बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को वादिनी ने निघासन थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके साथ लूट की घटना हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पूछताछ में आरोपी का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार इसी आरोपी ने सिंगाही थाना क्षेत्र के ऐली मे महिला के साथ छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके निघासन और सिंगाही पुलिस संयुक्त रूप से इसकी तलाश में लगीं थीं।

Post a Comment