गोला गोकर्णनाथ। 139 गोला विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं सांसद अजय मिश्र टेनी ने भगवान गणेश की आराधना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने नवयुवक गणेश उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित भंडारा प्रसाद में देवी रूपी कन्याओं को प्रसाद वितरित किया।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अजय मिश्र टेनी ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment