Top News

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर

 


सिंगाही लखीमपुर खीरी। सिंगाही के सिंगहा कलां में प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम रही मौजूद

सिंगाही-खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा कलां गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने बुधवार को आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सिंगाही पुलिस के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

बुधवार को प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंची। इसके बाद बुलडोजर से कार्रवाई शुरू की गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। अधिकारियों ने मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Post a Comment

أحدث أقدم