Top News

*सिंगाही में प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल: उत्तराखंड ने तंबौर को 36-14 से हराकर जीती चैंपियनशिप*


 सिंगाही खीरी। बावन द्ववा द्वशी के मौके पर कस्बे में चल रहे पांच दिवसीय प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में फाइनल मैच में उत्तराखंड ने तंबौर को पराजित कर चैंपियनशिप जीत ली। पुरस्कार वितरण पूर्व चेयरमैन ने किया। 

कस्बे के गुड़मंडी ग्राउंड में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिच प्राप्त कर  कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुरू करवाया। फ़ाइनल मुकाबला उत्तराखंड और तंबौर के मध्य खेला गया।उत्तराखंड की टीम ने 36 अंक हासिल किए। तंबौर मात्र 14 अंकों पर ही सिमट गया। उसके बाद निर्णायक सर्वेश यादव, देवेश गुप्ता ने उत्तराखंड की टीम को विजेता घोषित कर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार व डॉ एमआर सेठी ने ट्राफी व दस हजार रुपये नकद धनराशि विजेता टीम को  देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान सभासद राहूल गुप्ता, श्रीकृष्ण अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, रामदीन मौर्य, अनुदीप पुरवार, कमेंट्रेटर सय्यद दिलशाद सहित कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post