लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने मऊ–बरेली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मैलानी होकर संचालित होगी, लेकिन लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं रहेगा।
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 05185 एक अगस्त को मऊ से प्रातः 11:45 बजे रवाना होकर आजमगढ़, शाहगंज जंक्शन, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, मल्हौर, बादशाहनगर, डालीगंज और सीतापुर होते हुए तीन अगस्त को रात 2:05 बजे मैलानी पहुंचेगी। मैलानी से रात 2:15 बजे प्रस्थान कर पूरनपुर (3:03 बजे), पीलीभीत (4:10 बजे), भोजीपुरा (4:50 बजे), इज्जतनगर (5:10 बजे) होते हुए सुबह 6:10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 से 5, 8 से 13, 16 से 20 तथा 24 अगस्त तक संचालित होगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05186 बरेली जंक्शन से दोपहर 3:25 बजे चलकर बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत और पूरनपुर होते हुए शाम 7:35 बजे मैलानी पहुंचेगी। यहां से शाम 7:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 से 6, 9 से 14, 17 से 21 तथा 25 अगस्त तक चलेगी।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष ट्रेन का लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। ऐसे में इन क्षेत्रों के सीईटी परीक्षार्थियों को ट्रेन का लाभ लेने के लिए मैलानी स्टेशन पहुंचकर यात्रा करनी होगी।
Post a Comment