सिंगाही, लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत सिंगाही भिड़ौरा के तत्वावधान में सिंगाही पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 'बंधन स्वच्छता का' अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति सजगता लाना और उन्हें स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी कला और ज्ञान के माध्यम से स्वच्छता का सुंदर संदेश दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम में कक्षा 5 के छात्र हमज़ा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया जबकि कक्षा 5 के ही छात्र योगित ने द्वितीय पुरस्कार और कक्षा 4 की छात्रा शिफा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को नगर पंचायत कर्मचारी रेखा सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



Post a Comment