तिकुनिया खीरी। कस्बे में ग्राम पंचायत सुथना बरसोला में स्थित देवी मंदिर की भूमि पर बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र को मंदिर के पुजारी बृजेश गिरी की शिकायत पर पुलिस ने काम रुकवा दिया है। मंदिर के पुजारी बृजेश गिरी ने इस बाबत उच्चाधिकारियों को पत्र देकर मंदिर में हो रहे सरकारी निर्माण को रोके जाने की मांग की है।
तिकुनिया मां सुथना देवी मंदिर के पुजारी बृजेश गिरी ने बताया कि ग्राम पंचायत सुथना बरसोला में खमरिया रोड पर मंदिर की भूमि गाटा संख्या 831 रकबा करीब 3:30 बीघा है इस पर ग्राम पंचायत निधि से आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है, इस पर मंदिर के बृजेश गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर निर्माण रुकवाए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है
ग्राम पंचायत के प्रधान शफीक अहमद ने बताया अधिकारियों ने जगह नाप कर आंगनबाड़ी केंद्र बनाने को दिया है, जिसके चलते निर्माण कराया जा रहा था अब काम बंद है। जमीन मंदिर की ही है बाबा ने प्रार्थना पत्र देकर निर्माण रुकवाये जाने की मांग की थी इस पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
Post a Comment