Top News

जसनगर में मोहाना नदी मचा रही कोहराम, आशियाना उजड़ने के डर से दिन का चैन-रातों का सुकून गायब

 

तिकुनियां-खीरी। बच्चों और नदी की कल कल की आवाज के अलावा नदी के किनारे सन्नाटा पसरा हुआ है, सभी की आँखे नदी पर टिकी हुई है। घरों के किनारे पहुंची मोहाना नदी को देखकर लोगो की दिन का चैन और रातों का सकून गायब है।और कटान थमने का नाम नही ले रहा है।

जसनगर पंचायत में मोहाना नदी कोहराम मचाने पर आमादा है। नदी और बंधे के बीच बसे सैकड़ो घरों की नीद गायब हो चुकी है सभी को आशियाना उजड़ने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को सुलाने के बाद हम लोगो की नजरें दिन रात नदी पर टिकी रहती है, न जाने कब नदी का कहर टूट पड़े और घर नदी में समा जाए।

बंधे और नदी के बीच बसे परिवारों के सामने रोजी रोटी का भी संकट है, जमीन पहले ही मोहाना नदी में समा चुकी है अब मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे है लेकिन जब से नदी ने कटान करना शुरू किया है तब से आर्थिक संकट बढ़ रहा है।जबकि रक्षा बंधन का त्योहार कैसे होगा इसको सोचकर भी लोग दुःखी है।


नदी का कटान धीरे धीरे जारी है,सिंचाई महकमा गैवियान डालकर कटान को रोकने की कोशिश में लगे है लेकिन नदी सभी योजना को असफल बनाने में लगी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post