Top News

राजा राज राजेश्वर सिंह ने तिलक-वंदन कर कांवड़ियों को किया रवाना, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

निघासन खीरी। सावन के पावन माह में निघासन क्षेत्र शिवभक्ति से सराबोर नजर आया। द्वारिका पुरवा, रामपुर और झंडी गांव से बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने निघासन की सरयू नदी से पवित्र जल भरा और छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए।

कांवड़ यात्रा को लेकर झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा राज राजेश्वर सिंह ने विशेष रूप से शिवभक्तों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कांवड़ियों का तिलक-वंदन कर पुष्प अर्पित किए और शुभकामनाओं के साथ यात्रा को रवाना किया। राजा साहब ने शिवभक्तों से श्रद्धा, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ यात्रा पूरी करने का आह्वान किया। राजा राज राजेश्वर सिंह के हाथों तिलक-वंदन के बाद कांवड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों के साथ ग्रामीणों ने भी भगवान शिव के जयकारे लगाए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु सरयू नदी का जल लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post