Top News

तिकुनिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण

 


तिकुनिया (लखीमपुर खीरी)। स्वतंत्रता दिवस का पर्व शनिवार को तिकुनिया क्षेत्र में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कस्बे की सभी सरकारी इमारतों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली, जबकि विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कस्बा स्थित आरएन इंटरनेशनल स्कूल में अजय गर्ग, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में पुरुषोत्तम गर्ग, जसनगर साधन सहकारी समिति में रंजीत सिंह तथा पंचायत भवन में सुरेंद्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा कोतवाली, रेलवे स्टेशन, बैंक, डाकघर सहित क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया।महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मां भगवती इंटर कॉलेज और मदरसा कासमिया नुसरतुल उलूम के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। भारत माता और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के सभी कैंपों में भी ध्वजारोहण किया गया। मां भगवती इंटर कॉलेज में टेनी ने किया ध्वजारोहण मां भगवती इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम और देश की आजादी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बच्चों से भारत माता और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ स्वयं में अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर रोहताश अग्रवाल, पंकज मिश्र, कृष्णा सिंह, अजय गर्ग, डॉ. पोला, गोपाल वर्मा, तेजी सिंह, ब्रजलाल यादव, सागर अग्रवाल, हैप्पी कंछल, अनिल महावर, मनोज महावर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم